
पटना:- मोकामा मुखिया संघ का चुनाव सम्पन्न!

:- रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट!
:- हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा के आवास पर औंटा के मुखिया सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आज मोकामा प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गया।
मोकामा में कुल 15 पंचायत हैं, सभी पंचायतों के मुखिया या उनके प्रतिनिधि इस चुनाव में उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रखंड प्रमुख भवेंद्र कुमार, उप प्रमुख सौरभ कुमार और मोकामा पूर्वी के जिला पार्षद कमल किशोर प्रसाद की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें हाथीदह पंचायत के मुखिया शशि शंकर शर्मा को सर्वसम्मति से मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। जबकी संघ के सचिव के रूप में रामपुर डुमरा पंचायत के मुखिया विनीत कुमार चुने गये।
उपाध्यक्ष के रूप में मोर पूर्वी के मुखिया अरविंद पासवान को चुना गया और कोषाध्यक्ष के रूप में दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद चुने गये।
चुनाव के बाद मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा ने कहा कि पंचायत से लेकर प्रखंड तक भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था कायम करना मेरी प्राथमिकता होगी।
आप भी सुने चुनाव के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने क्या कुछ कहा ?



Advertisements

