
दिनदहाड़े भू माफिया ने एक महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर, जांच में जुटी पुलिस ।

बिहटा (पटना) से रोहित कुमार की रिपोर्ट :
बिहटा (पटना) : पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर अपराधियों ने फिर एक बार पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक महिला को जमीनी विवाद में गोली मारी है। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया है। गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मामले पर जांच शुरू करते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि परेव गांव निवासी चन्देश्वर महतो उर्फ बेचू का किसी से जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद को ले भू माफिया ने दिनदहाड़े बेचू के घर पर चढ़कर हमला कर दिया और जो सामने आया उसी को गोली का शिकार बनाया। इस गोलीबारी में एक महिला के जख्मी होने की सूचना है। जख़्मी महिला की पहचान चन्देश्वर महतो की 50 वर्षीय पत्नी मीणा देवी के रूप में की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उठाकर रेफ़रल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि एक महिला को गोली लगने की सूचना मिली है। हमारे अधिकारी सभी मामलों पर जांच कर रहे है। महिला को इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गोली लगी है या नहीं यह पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि परेव गांव निवासी महिला को जांध के पास एक गोली लगी है। जिसे प्रथम उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।



Advertisements

