
बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टीवी जगत को नुकसान : संजीव मंडल

मुंगेर : देश के चर्चित कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से निधन के बाद देश सहित मुंगेर में भी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। सिद्धार्थ की मौत से आहत भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मंडल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिद्धार्थ का ऐसे अचानक चले जाना कला क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ ने अपने काम को निखारा था जिससे पूरा देश उन्हें पसंद करता था। संजीव मंडल ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला मुंबई के एक भारतीय अभिनेता और मॉडल थे। उन्होंने 2008 के शो बाबुल का आंगना के द्वारा अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें लव यू जिंदगी, बालिका बधू और दिल से दिल तक में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने रियलिटी शो झलक दिखला जा, फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 में भाग लिया था। सिद्धार्थ का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुम्बई में हुआ और आज हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। सिद्धार्थ को गोल्डन पटेल पुरस्कार से भी नवाजा गया था। वहीं राजद ज़िला सचिव राजेश रमन ने कहा कि सिद्धार्थ जैसे कलाकार की कमी हमेशा खलेगी। मात्र एक दशक में उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
