
मधुबनी(बिहार)-सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान ।
किशोर कुमार की रिपोर्ट
मधुबनी-हरलाखी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उमगांव में पुलिस व प्रशासन के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। बीडीओ अरविंद कुमार सिंह व थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने संयुक्त रूप से प्रखंड मुख्यालय के अम्बेदकर चौक सहित अन्य जगहों पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर दोपहिया वाहन चालकों से ट्रिपल लोडिंग, इंश्योरेंस, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने पर जुर्माने की वसूली की गई। वहीं चारपहिया वाहन चालकों से गाड़ी के कागजात सहित सीट बेल्ट नहीं बांधने पर भी चालान काटा गया। इस प्रकार दर्जनों वाहनों से हज़ारों रुपए की राजस्व राशि की वसूली हुई। बीडीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वाहनों की जांच कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा का पालन करते हुए लोगों को वाहन चलाने का निर्देश भी दिया गया। मौके पर बीएओ नौशाद अहमद, थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान, एएसआई धर्मेन्द्र कुमार, स्थानीय विकास कुमार पासवान समेत कई प्रखंड कर्मी व पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।



Advertisements



