मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के पताही थाना क्षेत्र स्थित गोनाही गांव में एक कलयुगी पुत्र ने जमीनी विवाद में अपने वृद्ध पिता की कुदाल से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।आरोपी पुत्र थाना क्षेत्र के जिहुली स्थित अपने ससुराल में रहता है।वह कल अपने घर आया था और अपने पिता पर जमीनी बंटवारें में अन्य भाईयों को ज्यादा हिस्सा देने और उसे कम हिस्सा देने का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि मृतक चंदर सिंह को तीन पुत्र हैं।बड़ा पुत्र रामविनय सिंह अपने ससुराल जिहुली में रहता है और गंगपुर चौक पर खैनी का दुकान चलाता है।दूसरा बेटा परिवार समेत बाहर रहता है और तीसरे बेटा गांव में हीं रहता है।वहीं पिता के साथ रहता था।चंदर सिंह ने अपने तीनो पुत्रों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था।लेकिन बड़ा लड़का रामविनय सिंह जमीन बंटवारें से संतुष्ट नहीं था और पिता पर दोनो छोटे भाईयों को ज्यादा जमीन देने का आरोप लगाता था।ससुराल से अपने घर आकर पिता से जमीनी बंटवारे में बेईमनी करने का आरोप लगाते हुए बराबर झगड़ा करता था।शुक्रवार शाम में वह गोनाही अपने घर आया था और जमीन को लेकर झगड़ा कर रहा था।विवाद ज्यादा बढ़ने पर उसने घर में रखे कुदाल से अपने पिता पर हमला किया और उनकी जान ले ली।


 


जरूर पढ़ें

Grievance Redressal Officer (Any Complain Solution) Name: Raushan Kumar   Mobile : 8092803230   7488695961   Email : pratyak75@gmail.com