
झारखंड :-राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच किया वस्त्र वितरण ।

जामताड़ा से निशिकान्त मिस्त्री की रिपोर्ट :
जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के चीहुटिया गांव में जरूरतमंद महिलाओं के बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के द्वारा वस्त्र वितरण किया गया। सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हाफिज एहतेशाम उल मिर्जा के नेतृत्व में महिलाओं के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। मौके पर हाफिज मिर्जा के साथ ट्रस्ट के महिला कमेटी की सदस्य भी उपस्थित थे। मौके पर हाफिज मिर्जा ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य कार्य कमजोर वर्ग को सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के द्वारा महिलाओं को रोजी रोजगार संबंधित प्रशिक्षण एवं संसाधन मुहैया कराए जाते हैं। कहा कि ट्रस्ट की महिला कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिन महिलाओं को चिन्हित किया था उन्हें संस्था के द्वारा वस्त्र प्रदान किया गया। बताया कि महिला कमेटी को क्षेत्र में ऐसे महिलाओं को चिन्हित करने का दायित्व दिया गया है। ट्रस्ट उन महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए व्यवस्था कराती है और बाद में उन्हें रोजगार स्थापित करने के लिए भी मदद किया जाता है। जिले में कई जगह पर ऐसे प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। जहां दर्जनों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां प्रशिक्षण लेकर अपने आप को हुनरमंद बना रही है। इस मौके पर ट्रस्ट के संथाल परगना प्रभारी सलाउद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष महेंद्र स्वर्णकार, महिला जिलाध्यक्ष रेहाना खातून, कोषाध्यक्ष फरीदा खातून, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद इकबाल, महिला प्रखंड अध्यक्ष शजबून बीबी आदि समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
