
झारखंड :-पत्नी के हत्यारे पति को हंसडीहा पुलिस ने भेजा जेल ।

- शराब के नशे में पत्नी की हत्या, भदवारी गांव की घटना
हंसडीहा से प्रवीण कुमार सिन्हा की रिपोर्ट :
हंसडीहा : थाना क्षेत्र के नोनीहाट के समीप हुई शुक्रवार की घटना में अभियुक्त हत्यारे पति को हंसडीहा पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
घटना के बारे में बता दें कि नोनीहाट के भदवारी टोला के खेत में एक महिला का शव शुक्रवार को मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद हंसडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर थाना ले आईं। मृतका की पहचान 35 वर्षीय निक्की देवी के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति विनोद दास उर्फ बिंदु शराब पीकर हमेशा विवाद करते रहता था। इसी क्रम में गुरुवार देर रात में शराब पीकर घर आया जिससे घरेलू विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी पति विनोद दास ने अपनी पत्नी निक्की देवी को गांव के बाहर खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद हंसडीहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।



Advertisements

