
समस्तीपुर :-प्रांतीय खेमस ने मनाया क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती।
पलटन साहनी संवाददाता
समस्तीपुर :-बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के द्वारा विभूतिपुर प्रखंड के भुसवर कॉलोनी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर एक सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के नेता कॉमरेड विश्वनाथ महतो ने की। वहीं सभा को सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड रामदयाल भारती,कॉमरेड मनोज कुमार गुप्ता,बिहार राज्य किसान सभा जिला उपाध्यक्ष सिया प्रसाद यादव,एलओसी मंत्री श्याम किशोर कमल, मिथिलेश सिंह एवं राजेंद्र मालाकार आदि ने संबोधित किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य सह स्थानीय विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने किसानों से तीन काले कानून के खिलाफ आगामी 26 जनवरी को महागठबंधन द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली एवं 30 जनवरी को मानव श्रृंखला में शामिल होने का अपील किया। मौके पर जिला कमिटी सदस्य नवीन सिंह,शशिकांत झा,एसएफआई जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार,ब्रह्मदेव पासवान,उपेंद्र मालाकार,राज कुमार निराला,विजय कृष्ण आज़ाद,टुनटुन पासवान, सियाराम महतो,रामचन्द्र साह, बंधन कुमार सहित सैकड़ों किसान-मजदूर,छात्र-नौजवान एवं महिलाएं उपस्थित थी। वही प्रखंड के बीआरएनकेएस कॉलेज कल्याणपुर के सभागार में भी प्राचार्य सूर्य देव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मौके पर सभी शिक्षक एवं कॉलेज कर्मी उपस्थित थे।



Advertisements



