
दुमका(झारखण्ड):-राजद कार्यकर्ताओं ने किया नव नियुक्त वीसी प्रो० मिंज का स्वागत।।

किशोर कुमार की रिपोर्ट
दुमका:-राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के नव पदस्थापित कुलपति प्रोफेसर सोनाझरिया मिंज का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखंड बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए दुमका में विश्वविद्यालय की स्थापना किया था वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। इस पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को आम जनता के आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अगले 3 वर्षों में विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। राजद के छात्र नेता अदिति नंदन ने एकेडमिक सेशन के बारे में जानकारी दिया। मौके पर प्रदेश सचिव जितेश कुमार दास मौजूद थे।_
_इस बीच राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी श्रीमती मिंज को कुलपति बनाए जाने पर फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी है।।
